फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   son arrested in crime case

मां-बाप को पीटने पर बेटा गिरफ्तार

Sun, 17 Jul 2016 10:28 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/भरवाईं
ब्यूरो/अमर उजाला/भरवाईं Updated Sun, 17 Jul 2016 10:28 PM IST
विज्ञापन
son arrested in crime case
Absconding Ahmedabad serial blasts (2008) accused Nasir Rangrej arrested

थाना चिंतपूर्णी के तहत बधमाना गांव में बीती रात एक बेटे ने अपने ही माता-पिता पर हमला कर उन्हें घायल कर दिया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि, मामले की आगामी कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

विज्ञापन


पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक बीती रात दस बजे के करीब गांव बधमाना के एक युवक ने पहले तो अपने मां-बाप के साथ गालीगलौज किया और उसके बाद मारपीट शुरू कर दी। बताया जा रहा है कि युवक ने नशा कर रखा था। शोरशराबे की आवाज सुनकर आसपास के पड़ोसियों ने बेटे को मां-बाप की पिटाई करते हुए देखा तो इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर मां-बाप के साथ मारपीट करने के आरोप में युवक को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन


आरोपी मजदूरी का काम करता है और विवाहित है। मारपीट के समय उसकी पत्नी भी घर में ही मौजूद थी। उधर, डीएसपी अंब जतिंद्र चौधरी ने बताया कि अपने माता-पिता के साथ मारपीट करने के आरोप में बेटे को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसके खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed