{"_id":"57273f064f1c1b51135ccf5d","slug":"some-robbers-type-people-are-disturbing-villagers","type":"story","status":"publish","title_hn":"शरारती तत्वों की गुंडागर्दी से दहशत ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शरारती तत्वों की गुंडागर्दी से दहशत
ब्यूरो/अमर उजाला/ऊना
Updated Mon, 02 May 2016 11:43 PM IST
विज्ञापन
क्राइम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्षेत्र के बीनेवाल गांव के ग्रामीण इन दिनों शरारती तत्वों से परेशान हैं। सोमवार को ग्राम पंचायत बीनेवाल का एक प्रतिनिधिमंडल पुलिस अधीक्षक अनुपम शर्मा से मिला और गांव में हुड़दंग मचाने वाले युवकों पर कड़ी कार्रवाई की मांग उठाई। इस अवसर पर उनके साथ सनोली, माजरा, मलूकपुर सहित पूना के पंचायत प्रतिनिधि भी मौजूद रहे। बीडीसी सदस्य हरजाप सिंह ने बताया कि गांव में पिछले कई दिनों से शरारती तत्व परेशान कर रहे हैं।
विज्ञापन
इनमें से कुछ युवक गांव के ही हैं। उन्होंने बताया कि रात के समय युवक मुंह पर कपड़ा बांध कर आते हैं और घरों में रखे सामान की तोड़फोड़ शुरू कर देते हैं। जब उनसे तोड़फोड़ का कारण जानने के लिए पूछते हैं, तो गालियां देनी शुरू कर देते हैं और जान से मारने की धमकी देते हैं। हरजाप सिंह ने बताया कि 29 अप्रैल को बीनेवाल निवासी गुरनाम सिंह के घर पर भी घुसकर शरारती तत्वों ने तोड़फोड़ और मारपीट की। उन्होंने बताया कि गांव के युवकों को पूछताछ के लिए पंचायत में बुलाया गया, तो पंचायत में भी नहीं पहुंचे। हरजाप ने बताया कि बीनेवाल के अलावा साथ लगते पांचों गांवों में शरारती तत्व दहशत फैला रहे हैं। बीनेवाल पंचायत सहित अन्य गांवों के प्रतिनिधियों ने एसपी अनुपम शर्मा से युवकों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग उठाई है। उधर, एसपी अनुपम शर्मा ने बताया कि शिकायत मिलने पर जांच का जिम्मा पुलिस चौकी इंचार्ज संतोषगढ़ को दे दिया गया है। इस अवसर पर महेंद्र पाल, जसवीर कौर, मोहन सिंह, राजू सिंह, गुरनाम सिंह, जीत सिंह, कुलदीप आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन