{"_id":"58976bab4f1c1b8d73e807cb","slug":"snatching-in-khanpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"खानपुर में महिला की छीनी बालियां","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
खानपुर में महिला की छीनी बालियां
अमर उजाला ब्यूरो, ऊना
Updated Sun, 05 Feb 2017 11:45 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संतोषगढ़ पुलिस चौकी के तहत खानपुर में अज्ञात बाइक सवार युवक राह चलती महिला के कानों की बालियां छीन कर मौके से फरार हो गए। पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। वहीं अभी तक अज्ञात शातिरों का कोई सुराग नहीं लग पाया है।
विज्ञापन
वारदात से पीड़ित महिला काफी सहमी हुई है। क्षेत्र में सिलसिलेवार स्नेचिंग की वारदातों के बढ़ने से लोगों में दहशत का माहौल है। जानकारी के अनुसार खानपुर निवासी यमुना देवी रविवार देर सायं खेतों से घास लेकर अपने घर की तरफ आ रही थी कि रास्ते में बाइक सवार दो युवकों ने महिला से कानों की बालियां छीनने का प्रयास किया।
विज्ञापन
महिला के शोर मचाने पर युवक महिला के कान से सोने की एक बाली छीनने मेें सफल रहे। महिला के शोर की आवाज सुनकर स्थानीय लोग एकत्रित हुए। स्थानीय लोगों ने युवकों को दबोचने का प्रयास किया लेकिन वह असफल रहे। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। उधर, एसपी अनुपम शर्मा ने बताया कि पुलिस मामले की जंाच कर रही है। गौर रहे कि जिला में स्नेचिंग के मामले बढ़ने शुरू हो गए हैं। अभी हाल ही में ऊना मुख्यालय पर टक्का रोड पर भी अज्ञात बाइक सवार युवकों ने राहगीर युवती का पर्स छीनने की वारदात को अंजाम दिया है।
विज्ञापन