{"_id":"56e2c2d04f1c1bdb068b4569","slug":"shopkeeper-beaten","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोल्ड ड्रिंक न देने पर पीट दिया दुकानदार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कोल्ड ड्रिंक न देने पर पीट दिया दुकानदार
ब्यूरो/अमर उजाला/ब्यूरो
Updated Fri, 11 Mar 2016 06:37 PM IST
विज्ञापन
Fight
- फोटो : crime
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर की जीवन मार्केट में एक दुकान में कुछ युवकों ने कोल्ड ड्रिंक न देने पर दुकानदार को पीट डाला।
विज्ञापन
इतना ही नहीं, युवकों ने दुकान के बाहर रखे बोर्ड सहित अन्य सामान की भी तोड़फोड़ कर डाली। देखते ही देखते ही मामला गर्मा गया। हंगामा होता देख मौके पर कई लोग एकत्रित हो गए। उधर, पुलिस ने सूचना मिलते ही छानबीन शुरू कर दी है।
जानकारी के मुताबिक वीरवार रात करीब 11 बजे जीवन मार्केट स्थित एक दुकान में कथित तौर पर नशे में चार युवक पहुंचे। उन्होंने दुकानदार से कोल्ड ड्रिंक देने की मांग की, लेकिन दुकानदार ने दुकान बंद होने के चलते कोल्ड ड्रिंक देने से मना कर दिया। इस पर युवक तैश में आ गए और दुकानदार से गालीगलौज करने लगे। देखते ही देखते मामला हाथापाई तक जा पहुंचा। युवकों ने मिलकर दुकानदार की बुरी तरह पिटाई कर डाली।
विज्ञापन
इसके बाद लोगों के हस्तक्षेप के बाद मामले को शांत करवाने की कोशिश की गई, लेकिन गुस्साए युवकों ने दुकान के बाहर रखे सामान को भी तोड़ डाला। उधर, एसएचओ शेर सिंह ने बताया कि पुलिस के पास शिकायत नहीं आई है। इसके चलते मामला दर्ज नहीं किया गया है।
विज्ञापन