{"_id":"57bf26884f1c1bf64ad4fe5a","slug":"robery-after-shooting-shopkeeper","type":"story","status":"publish","title_hn":"ज्वेलर को गोली मार कर उड़ाई नकदी, गहने ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ज्वेलर को गोली मार कर उड़ाई नकदी, गहने
ब्यूरो/अमर उजाला/नंगल
Updated Thu, 25 Aug 2016 11:23 PM IST
विज्ञापन
गोलावारी में घायल दुकानदार।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्षेत्र के मुख्य मार्ग पर स्थित एक ज्वेलर की दुकान में दो नकाबपोश लोगों ने रिवॉलवर से दुकानदार पर हमला कर लूट की वारदात को अंजाम दिया। शातिरों की ओर से चलाई गई गोली दुकानदार के बाजू में लगने से वह बुरी तरह घायल हो गया।
विज्ञापन
कारोबारी को बीबीएमबी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। दिनदिहाड़े हुई वारदात से क्षेत्र में दहशत का माहौल है। घटना की जानकारी मिलते ही जिला पुलिस प्रमुख विरेंद्र पाल सिंह, बलजिंद्र सिंह, डीएसपी केसर सिंह तथा थाना प्रभारी नंगल राजपाल सिंह सहित अन्य अधिकारियों ने घटनास्थल का दौरा किया है। इस दौरान पुलिस ने दुकान के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को भी खंगाला है। इसमें बाइक सवार दो शातिर सीसीटीवी कैमरों में कैद हुए हैं।
विज्ञापन
वारदात में बुरी तरह घायल श्री साईं ज्वेलर्स के मालिक रिंकी ने बताया कि वीरवार सुबह उनकी दुकान पर एक बाइक पर सवार होकर दो युवक आए। युवकों ने अपने चेहरे ढांप रखे थे और दुकान में घुसते ही उक्त युवकों में से एक ने रिवालवर निकाल कर उसके चेहरे पर रख दिया और उससे दुकान में रखे जेवरात और नकदी निकालने को कहा। जैसे ही उसने लुटेरों से बचने का प्रयास किया तो अचानक लुटेरों ने गोली चला दी और इसी दौरान सोने और आर्टिफिशियल जेवरातों सहित नकदी भी लेकर फरार हो गए। एसएसपी रूपनगर विरेंद्रपाल सिंह ने कहा कि पुलिस ने मामले के संदर्भ में जांच शुरू कर दी है। उन्होंने कहा कि दुकान में उक्त मार्ग में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। जल्द लुटेरों तक पहुंचने में कामयाबी मिलेगी। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में गश्त बढ़ाने के आदेश भी जारी किए गए हैं।
विज्ञापन