{"_id":"589374164f1c1b0f0be80b44","slug":"robbery-in-nagnoli","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो घरों में चोरी, लाखों के गहने-नकदी उड़ाई","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दो घरों में चोरी, लाखों के गहने-नकदी उड़ाई
अमर उजाला ब्यूरो, ऊना
Updated Thu, 02 Feb 2017 11:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्षेत्र के गांव नगनोली में चोरों ने दो रिहायशी घरों को निशाना बनाया। वारदात में चोर घरों से लाखों रुपये के गहने व नकदी लेकर फरार हो गए हैं। दिन दिहाड़े चोरी की वारदात से क्षेत्र के लोगों में दहशत का माहौल है। वहीं सूचना मिलते ही पंडोगा पुलिस ने मौके पर पहुंच कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार नगनोली में वीरवार दोपहर चोरों ने सबसे पहले बीना देवी के घर को निशाना बनाया। चोरों ने घर में लगभग 98 हजार के जेवरात और 20 हजार रुपये की नकदी पर हाथ साफ कर डाला।
विज्ञापन
बीना देवी ने पुलिस को दिए अपने बयान में बताया कि वह अपने किसी काम के सिलसिले में कही गई हुई थी। जब वह घर पहुंची, तो घर का सारा सामान बिखरा पड़ा था और गहने व नकदी गायब थी। वहीं इसी के साथ लगते चंद्रदीप के घर को भी चोरों ने निशाना बनाया। यहां पर भी चोर दीवार फांद कर अंदर घुसे। जहां चोरों ने हजारों की नकदी एवं करीब 50 हजार के गहनों पर हाथ साफ किया।
विज्ञापन
घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पंडोगा पुलिस से सुशील कुमार ने घर के सदस्यों के बयान दर्ज किए है। उधर एसपी अनुपम शर्मा ने बताया कि पुलिस ने मामले के संदर्भ जांच शुरू कर दी है। जल्द ही चोरों को दबोचा जाएगा।