{"_id":"57d831744f1c1b912cd48417","slug":"road-accidents-two-dead","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसों में दो की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सड़क हादसों में दो की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊना
Updated Tue, 13 Sep 2016 10:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला के बढेड़ा राजपूतां गांव व धुंधला में हुए सड़क हादसों में दो लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में शवों का पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया। जबकि पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। पहला हादसा सोमवार देर रात बढेड़ा राजपूतां में पेश आया। जानकारी के अनुसार विकास पुत्र कमल निवासी बढेड़ा घर के पास सड़क पर पैदल जा रहा था कि एक स्कार्पियो ने उसे जोरदार टक्कर दे मारी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन
स्थानीय लोगों ने उसे गंभीर हालत में नजदीकी अस्पताल पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि मृतक का घर घटना स्थल से कुछ ही दूरी पर स्थित है। कार चालक घटना के बाद मौके से फरार हो गया, लेकिन पुलिस ने आरोपी कार चालक को धर दबोच लिया है। पुलिस ने इस संबध में आरोपी कार चालक के खिलाफ धारा 279, 337, 304 व मोटर व्हीकल अधिनियम की धारा 187 के तहत दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं उपमंडल बंगाणा के ननावीं में वाहन की चपेट में आने से 72 वर्षीय बुजुर्ग की मौत हो गई।
विज्ञापन
मृतक की पहचान अर्जुन सिंह पुत्र पोलो राम निवासी धुंधला के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार धुंधला निवासी अर्जुन सिंह मंगलवार सुबह पशुओं के लिए घास लेने गया हुआ था। जब वह वापस घर लौट रहा था कि ननावीं के पास वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे के बाद अर्जुन को अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। एसपी अनुपम शर्मा ने मामलों की पुष्टि की है। उन्होंने पुलिस ने शवों का ऊना अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के हवाले कर दिया है। वहीं पुुलिस ने मामले दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन