फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Road accident, two dead

बाइक-स्कूटर की टक्कर में दो की मौत

Thu, 14 Apr 2016 11:02 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊना
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊना Updated Thu, 14 Apr 2016 11:02 PM IST
विज्ञापन

अंब के झंगोली में बाइक और स्कूटर की आमने-सामने की टक्कर में दो लागों की मौत हो गई। हादसे का कारण दोनों वाहन चालकों की तेज रफ्तार और लापरवाही बताया जा रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। मृतकों की पहचान स्कूटर सवार 45 वर्षीय मनोज सामल पुत्र गणेश सामल निवासी वाणासुर, डा. वासुदेवपुर थाना माहंगा जिला कटक उड़ीसा और बाइक सवार 20 वर्षीय मंजीत कुमार पुत्र रामचंद निवासी सुकाहर डाकखाना चलाली देहरा कांगड़ा के रूप में हुई है।

विज्ञापन


प्राप्त जानकारी के अनुसार राष्ट्रीय उच्च मार्ग 3 पर बुधवार देर शाम स्कूटर सीएच नंबर की कलरुही की ओर से आ रही बाइक से तेज रफ्तार में आमने-सामने टक्कर हो गई। दोनों वाहनों के सवार दुर्घटना में बुरी तरह से घायल हो गए जिन्हें इलाज के लिए सिविल अस्पताल अंब ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। प्रत्यक्षदर्शी के अनुसार दोनों वाहन चालक तेज रफ्तार में थे और उनकी लापरवाही के कारण ही यह हादसा पेश आया।
विज्ञापन


इस संबंध मेें अंब पुलिस ने धारा 279, 304 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। अंब पुलिस के ट्रैफिक इंचार्ज राजेंद्र पठानिया ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed