{"_id":"588e1bb14f1c1b303de802f2","slug":"retired-colnol-dead-in-acident","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार की टक्कर से रिटायर्ड कर्नल की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कार की टक्कर से रिटायर्ड कर्नल की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला/ऊना
Updated Sun, 29 Jan 2017 10:18 PM IST
विज्ञापन
demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला मुख्यालय के निकटवर्ती गांव डंगोली में तेजरफ्तार कार की चपेट में आने से भारतीय सेना से रिटायर्ड कर्नल की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक की पहचान डंगोली निवासी प्रताप सिंह के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए क्षेत्रीय अस्पताल ऊना भेज दिया है।
विज्ञापन
वहीं, घटना के संबंध में केस दर्ज कर आगामी कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक प्रताप सिंह रविवार को डंगोली स्थित अपने घर से काम के लिए स्कूटर पर निकले थे। इस दौरान ऊना-हमीरपुर रोड पर वह तेजरफ्तार कार की चपेट में आ गए। हादसा इतना भीषण था कि प्रताप सिंह बुरी तरह लहूलुहान हो गए। कुछ देर बाद उनकी मौके पर ही मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने कार सवार की मदद से उन्हें फौरन अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उधर, पुलिस अधीक्षक अनुपम शर्मा ने बताया कि पुलिस ने घटना के संबंध में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन