{"_id":"58348b514f1c1be73413b002","slug":"railway-employes-death-in-road-accident","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में रेलवे कर्मी की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सड़क हादसे में रेलवे कर्मी की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊना
Updated Tue, 22 Nov 2016 11:45 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेलवे रोड के पास सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान रेलवे कर्मी बृजपाल के रूप में हुई है। बृजपाल अपनी एक्टिवा पर बाजार जा रहा था कि नंगल सब्जी मंडी के पास सामने से आ रहे एक बाइक चालक ने उसे टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे लोगों की सहायता से बीबीएमबी अस्पताल पहुंचाया गया जहां चिकित्स्कों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
पुलिस ने आरोपी बाइक चालक के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार नंगल रेलवे स्टेशन पर बतौर बुकिंग क्लर्क तैनात बृजलाल गत देर शाम लगभग 7 बजे घर का सामन लेने एक्टिवा पर बाजार जा रहा था कि सब्जी मंडी के पास सामने से आ रहे एक बाइक सवार ने उसे टक्कर मार दी।
विज्ञापन
हादसे में घायल बृजलाल को तुरंत बीबीएमबी आस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उधर, थाना प्रभारी इंस्पेक्टर राजपाल सिंह गिल का कहना है कि पुलिस ने आरोपी बाइक चालक के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन