{"_id":"58f7a3734f1c1b387447335d","slug":"qurrell-in-amb","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीजे बंद करने पर ग्रामीणों-बारातियों में खूनी झड़प","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
डीजे बंद करने पर ग्रामीणों-बारातियों में खूनी झड़प
अमर उजाला ब्यूरो, ऊना
Updated Wed, 19 Apr 2017 11:22 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उपमंडल अंब के गांव गुरेट में शादी समारोह में डीजे बंद करने को लेकर ग्रामीण और बाराती आपस में भिड़ गए।
विज्ञापन
देखते ही देखते मामूली सी कहासुनी खूनी वारदात में बदल गई। दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर लाठियों एवं लात घूसों से ताबड़तोड़ हमला कर डाला। जिससे गांव में तनावपूर्ण माहौल हो गया। वारदात में चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घायलों को उपचार एवं मेडिकल के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। उधर पुलिस ने सूचना मिलते ही मामले की कार्रवाई शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार मंगलवार रात उपमंडल अंब के तहत पड़ते गांव गुरेट में पंजाब से एक बारात आई थी। समय ज्यादा होने के चलते जब डीजे बंद कर दिया गया तो इस पर कुछ बारातियों ने ऐतराज किया। जिस पर गुस्साए बारातियों और कुछ लोगों में विवाद हो गया। जिस कारण दोनों पक्षों के दो-दो लोग घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए सिविल अस्पताल अंब में दाखिल करवाया गया है।
विज्ञापन
गुरेट निवासी जीत सिंह, नीलम कुमार (28) पुत्र धनश्याम दोनों निवासी गुरेट, राजवीर और बलजीत निवासी होशियारपुर अंब अस्पताल में उपचाराधीन हैं। उधर अंब के डीएसपी जितेंद्र चौधरी ने बताया कि पुलिस ने दोनों पक्षों के लोगों का मेडिकल करवाया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन