फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Purse stolen of a lady in the bus

बस में सफर कर रही महिला का पर्स उड़ाया

Thu, 17 Dec 2015 11:55 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ऊना
ब्यूरो, अमर उजाला/ऊना Updated Thu, 17 Dec 2015 11:55 PM IST
विज्ञापन
Purse stolen of a lady in the bus

जिला मुख्यालय पर बस में सफर कर रही महिला के पर्स से 10 हजार रुपये की नकदी चोरी होने का मामला सामने आया है। पर्स में महिला का आधार कार्ड, वोटर कार्ड सहित अन्य कीमती दस्तावेज भी थे। हैरत की बात है कि बीते चार दिनों में इस तरह की यह दूसरी घटना है।

विज्ञापन


बीते सोमवार को भी शातिरों ने ऑटो में सफर कर रही महिला के पर्स से 50 हजार रुपये की नकदी उड़ा ली थी। वहीं, पीड़ित महिला ने मामले की ऑनलाइन शिकायत पुलिस में दर्ज करवा दी है। जानकारी के अनुसार, रक्कड़ निवासी लीला देवी वीरवार को ऊना मुख्यालय स्थित एक बैंक में आई हुई थी। इसके बाद अड्डे से वापस रक्कड़ जाने के लिए वह एक निजी बस में बैठ गई।
विज्ञापन


रक्कड़ पहुंचने पर जब महिला बस से उतरने लगी तो देखा उसका बैग खुला था जिसमें से पर्स गायब था। यह देख महिला के होश फाख्ता हो गए। महिला ने काफी देर तक बस में पर्स को ढूंढने की कोशिश की लेकिन पर्स नहीं मिला। पर्स में लगभग दस हजार रुपये की नकदी, आधार कार्ड एवं वोटर कार्ड था। एसपी अनुपम शर्मा ने बताया कि पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed