फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   pregent women died in hospital in una.

प्रसव के दौरान गर्भवती महिला की मौत पर हंगामा

Tue, 23 May 2017 12:10 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, ऊना ।
ब्यूरो/ अमर उजाला, ऊना । Updated Tue, 23 May 2017 12:10 AM IST
विज्ञापन
pregent women died in hospital in una.
डेमो पिक - फोटो : demo pic

जिला अस्पताल ऊना में प्रसव के लिए पहुंची गर्भवती महिला की गर्भ में शिशु समेत मौत से परिजन भड़क गए। महिला की मौत के लिए डॉक्टरों की लापरवाही को जिम्मेदार ठहराते हुए परिजनों और साथ आए लोगों ने कार्रवाई की मांग की।

विज्ञापन


कुछ देर के लिए अस्पताल में हंगामे से अफरातफरी मच गई। मामले में हस्तक्षेप करते हुए पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया और उसे परिजनों के हवाले कर दिया। परिजनों ने सीएमओ ऊना को लिखित में शिकायत दर्ज कराई।
विज्ञापन


मामले की रिपोर्ट अब एक हफ्ते में सौंपी जाएगी। मृतका की पहचान राधु (33) पत्नी पंकज निवासी पोलियां बीत के रूप में हुई है। मामले पर प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री ठाकुर कौल सिंह ने कहा कि महकमे को ऐसे डॉक्टरों की जरूरत नहीं जो मरीजों को समुचित उपचार न दे सकें। इस मामले में डॉक्टर की भूमिका को लेकर जांच बिठाई जाएगी और दोषी पाए जाने पर चार्जशीट किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


महिला के पति पंकज ने बताया कि उसने अपनी पत्नी राधु को प्रसव के लिए 20 मई को क्षेत्रीय अस्पताल में दाखिल किया था, जिसे डाक्टर नार्मल डिलीवरी करने की बात करते रहे। इसी दिन महिला की नार्मल डिलीवरी का प्रयास किया गया, लेकिन डिलीवरी नहीं हो पाई। महिला के परिजनों ने कहा कि 21 मई को दोबारा पत्नी की नार्मल डिलीवरी के लिए वार्ड में शिफ्ट किया गया, लेकिन काफी देर तक अंदर से कोई जवाब नहीं आया।

लगभग तीन घंटे चिकित्सक ने अंदर से दरवाजा बंद कर रखा था। अंदर क्या चल रहा था इस बारे कोई जानकारी नहीं दी गई। रविवार रात करीब 10:30 बजे पुलिस कर्मी वार्ड के बाहर पहुंचे तब जाकर चिकित्सक ने दरवाजा खोला और महिला की मौत की जानकारी उन्हें दी। उसके तुरंत बाद डाक्टर वहां से चले गए। पंकज कुमार ने बताया कि पुलिस को चिकित्सक ने ही बुलाया था, जिसकी उन्हें कोई जानकारी नहीं थी।


क्या कहते हैं सीएमओ : सीएमओ ऊना डॉ. प्रकाश दड़ोच ने कहा कि मामले के संबंध में जांच शुरू कर दी गई है, जिसकी रिपोर्ट एक सप्ताह में तैयार की जाएगी। जांच रिपोर्ट आने के बाद ही अगली कार्रवाई की जाएगी। एसपी अनुपम शर्मा ने बताया कि मृतका के शव का पोस्टमार्टम करवाने के साथ ही परिजनों के बयान लिए गए हैं। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed