फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Police ready for fair and peaceful Panchayat election

शांत और निष्पक्ष चुनावों के लिए पुलिस तैयार

Mon, 07 Dec 2015 05:29 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ऊना
ब्यूरो, अमर उजाला/ऊना Updated Mon, 07 Dec 2015 05:29 PM IST
विज्ञापन
Police ready for fair and peaceful Panchayat election

झलेड़ा पुलिस लाइन में अपराध बैठक के दौरान एसपी अनुपम शर्मा ने जिला में पंचायत चुनावों को निष्पक्ष एवं शांति पूर्ण तरीके से चुनाव करवाने के लिए हिदायतें जारी कीं। एसपी ने सभी थाना प्रभारियों को निर्देश दिए कि पंचायत चुनावों के दौरान आचार संहिता और अपने कर्तव्य पालन के प्रति सजग रहें।

विज्ञापन


उन्होंने अधीनस्थ कर्मचारियों को भी इस बारे में विशेेष हिदायत देने के निर्देश दिए।एसपी ने बैठक के दौरान पुलिस कर्मियों को बताया कि पंचायती राज चुनावों में जिला ऊना की 234 पंचायतों के चुनाव के लिए 1530 पोलिंग बूथ बनाए गए हैं।
विज्ञापन


इनमें 31 पंचायतें अति संवेदनशील, 58 पंचायतें संवेदनशील एवं 145 पंचायतें चुनाव की दृष्टि से सामान्य श्रेणी में हैैं। जिला में तीन चरणों में होने वाले इन चुनावों में पहले चरण में ऊना ब्लॉक में 21 पंचायतों, अंब ब्लॉक में 17 पंचायतों, बंगाणा ब्लॉक में 15 पंचायतों, गगरेट ब्लॉक में 13 और हरोली ब्लॉक में 14 पंचायतों में वोट पड़ेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरे चरण में  ऊना ब्लॉक में 21 पंचायतों, अंब ब्लॉक में 17 पंचायतों, बंगाणा ब्लॉक में 13 पंचायतों, गगरेट ब्लॉक में 13 और हरोली ब्लॉक में 14 पंचायतों में वोट पड़ेंगे। तीसरे चरण में ऊना ब्लॉक में 20 पंचायतों, अंब ब्लॉक में 17 पंचायतों, बंगाणा ब्लॉक में 12 पंचायतों, गगरेट ब्लॉक में 13 और हरोली ब्लॉक में 14 पंचायतों में वोट पड़ेंगे।

पहले चरण में ऊना ब्लॉक की पांच पंचायतें, अंब ब्लॉक की छह पंचायतें, गगरेट ब्लॉक की दो और हरोली ब्लॉक की पांच पंचायतें अति संवेदनशील हैं। दूसरे चरण में ऊना ब्लॉक की तीन पंचायतें, अंब ब्लॉक की चार पंचायतें, बंगाणा ब्लॉक की चार पंचायतें, गगरेट ब्लॉक की तीन और हरोली ब्लॉक की पांच पंचायतें संवेदनशील हैं। तीसरे चरण में बची सभी 145 पंचायतें सामान्य हैं।

एसपी अनुपम शर्मा झलेड़ा पुलिस लाइन में सोमवार को जिला स्तरीय संयुक्त सलाहकार, कल्याण समिति एवं अपराध बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। उन्होंने कहा कि चुनाव ड्यूटी के दौरान पुलिस कर्मी किसी व्यक्ति विशेष का पक्ष न लें। इससे कि विभाग की छवि धूमिल हो।

चुनाव ड्यूटी के दौरन कानून व्यवस्था एवं अन्य आपराधिक घटनाओं पर नजर रखी जाए। इसके अलावा यातायात एवं अन्य अपराधों पर भी विशेष ध्यान दिया जाए। सभी थाना प्रभारियों को हिदायत दी कि वे अपने थाना के तहत खोजी कार्यों में वृद्धि दर्ज करें। इस मौके पर डीएसपी हेडक्वार्टर कुलविंद्र सिंह, डीएसपी हरोली अमित शर्मा, एसएचओ हरीष गुलेरिया, एसएचओ गगरेट गौरव भारद्वाज सहित समस्त थाने, चौकियों और ट्रैफिक पुलिस के प्रभारी मौजूद रहे।


12 पुलिस कर्मचारी नवाजे

जिला के 12 पुलिस कर्मचारियों को सराहनीय कार्य के लिए एसपी अनुपम शर्मा ने तृतीय श्रेणी संस्ताव पत्र प्रदान किया। उन्होंने आशा जताई कि भविष्य में कर्तव्य का सही ढंग से निर्वहन करने वाले कर्मचारियों को समय-समय पर संस्ताव पत्र देकर प्रोत्साहित किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed