{"_id":"57bdea374f1c1bf64ad4f5c6","slug":"police-case-registred-in-amb-una","type":"story","status":"publish","title_hn":"जबरन ले गए लाखों के कृषि औजार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जबरन ले गए लाखों के कृषि औजार
ब्यूरो/ अमर उजाला, अंब (ऊना)।
Updated Thu, 25 Aug 2016 12:10 AM IST
विज्ञापन
crime demo
- फोटो : MID DAY
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंब पुलिस ने अदालत के आदेश पर कुछ लोगों के खिलाफ लाखों के कृषि औजार जबरन ले जाने तथा धमकाने का केस दर्ज किया है। जानकारी के अनुसार हरचरण सिंह पुत्र संता सिंह निवासी हंबोली ने शिकायत की है कि 2 जुलाई 2016 को सुबह 6 बजे उसकी जमीन पर कुछ लोगों ने उसकी जमीन पर बने ट्रैक्टर का रेन शेड तोड़ना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
इसके बाद उन्होंने वहां पर रखा एक लाख रुपए का थ्रेशर, 22 हजार रुपये का करयाह, 45 हजार रुपये की ड्रिल मशीन व 60 हजार रुपये के एंगल सहित कुल 2 लाख 27 हजार रुपये का सामान उठाकर लिया और ट्रैक्टर में ले गए।
विज्ञापन
पीड़ित ने बताया कि आरोपियों ने उसे जान से मारने की धमकी भी दी है। उधर, थाना प्रभारी अंब मोहन रावत ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।