फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   pipe line fetting at betten

पाइप लाइन डालने को लेकर दो गुटों में मारपीट

Sat, 08 Apr 2017 10:38 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊना
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊना Updated Sat, 08 Apr 2017 10:38 PM IST
विज्ञापन

भड़ौलिया गांव में पानी की पाइप लाइन डालने को लेकर दो गुटों में झगड़ा हो गया। देखते ही देखते दोनों गुटों में मारपीट शुरू हो गई। इसमें दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर खूब लात-घूंसे बरसाए। वारदात में 19 वर्षीय युवक को सिर में गंभीर चोटें आई हैं। इस कारण उसे ऊना अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

विज्ञापन


पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पीड़ित के बयान दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार भड़ौलिया गांव में पानी की पाइप लाइन डालने को लेकर दो गुटों में मारपीट हो गई। वारदात में दोनों गुटों में एक दूसरे पर खूब लात घूंसे बरसाए। मारपीट में एक युवक को सिर पर चोटें आई हैं।
विज्ञापन


घायल की पहचान राम कुमार (19) निवासी गांव भड़ौलियां जिला ऊना के रूप में हुई है। घायल राम कुमार को लोगों की सहायता से ऊना अस्पताल पहुंचाया गया जहां उपचार जारी है। एसपी अनुपम शर्मा ने बताया कि पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पीड़ित के बयान दर्ज कर मामले की आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed