फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   pick pocket

शोभा यात्रा में कटी दो दर्जन लोगों की जेबें

Fri, 06 May 2016 11:32 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊना
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊना Updated Fri, 06 May 2016 11:32 PM IST
विज्ञापन

जिला मुख्यालय में वीरवार रात आयोजित एक धार्मिक कार्यक्रम के दौरान उमड़े श्रद्धालुओं की भीड़ में करीब 22 की जेबें कट गई। इस दौरान शातिरों ने करीब एक लाख रुपये से अधिक की नकदी समेत दर्जन भर मोबाइल सेट और अन्य कीमती दस्तावेजों पर हाथ साफ कर डाला। इस दौरान लोगों ने इन घटनाओं को अंजाम देने के दो आरोपियों को धर दबोचा। जिन्हें पुलिस के हवाले कर दिया गया। दोनों युवक पंजाब के जालंधर शहर के बताए जा रहे हैं। इसमें से एक की पहचान जालंधर निवासी रिंका पुत्र द्वारका दास के रूप में की गई है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


शुक्रवार को आरोपियों को कोर्ट में पेश करने पर चार दिनों के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया। जानकारी के अनुसार वीरवार रात ऊना शहर में एक धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा था। इस दौरान शोभा यात्रा में हजारों की संख्या में श्रद्धालु पहुंचे थे। अधिक भीड़ में जालंधर निवासी दो शातिर युवक भी शामिल हो गए। भजन संकीर्तन में मग्न श्रद्धालुओं को इसका पता उस समय लगा जब उन्होंने अपनी जेबों में हाथ डाल कर देखा तो पाया कि उनकी जेबें कट चुकी थीं। इस दौरान समारोह में ही मौजूद युवाओं ने फौरन हरकत में आते हुए आरोपियों को दबोचने के प्रयास शुरू कर दिए।
विज्ञापन


इस दौरान उन्होंने जेब काटने का प्रयास कर रहे दोनों आरोपियों को दबोच कर पुलिस के हवाले कर दिया। एसपी अनुपम शर्मा ने बताया कि पुलिस ने घटना के संबंध में केस दर्ज कर लिया है। आरोपियों को शुक्रवार को कोर्ट में पेश कर चार दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि इन वारदातों को अंजाम देने में आरोपियों के साथ और कितने शातिर शामिल रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed