{"_id":"570fd3884f1c1bef384a6b22","slug":"one-scooter-rider-dead","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाहन की टक्कर से स्कूटर सवार की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
वाहन की टक्कर से स्कूटर सवार की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊना
Updated Thu, 14 Apr 2016 10:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुबारिकपुर के पास श्रद्धालुओं की कार की चपेट में आने से स्कूटर सवार व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान मनमोहन सिंह निवासी मनझालटा, उधमपुर जम्मू के रूप में हुई। जो बाॅंबे पिकनिक स्पॉट में मैनेजर के पद कार्यरत था। हादसा इतना भयानक था कि स्कूटर चालक का सिर क्षत-विक्षत हो गया। घटना के बाद काफी देर तक शव बीच सड़क पड़ा रहा है। कार चालक को पुलिस ने चिंतपूर्णी में नाका लगाकर पकड़ लिया।
विज्ञापन
पुलिस ने सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए ऊना अस्पताल भेज दिया। जानकारी के अनुसार मनमोहन सिंह वीरवार देर शाम स्कूटर पर मुबारिकपुर से बॉबे पिकनिक स्पॉट की ओर जा रहा था कि इसी दौरान एक श्रद्धालुओं की कार ने उसे जोरदार टक्कर दे मारी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। सिर पर गंभीर चोट लगने के कारण मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटना के कुछ देर बाद मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई।
विज्ञापन
उधर, ट्रैफिक इंचार्ज राजेंद्र पठानिया ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है।