{"_id":"5783de6c4f1c1b027d13da04","slug":"one-driver-dead","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रैक्टर के नीचे दबने से चालक की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्रैक्टर के नीचे दबने से चालक की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊना
Updated Mon, 11 Jul 2016 11:29 PM IST
विज्ञापन
बंगाणा उपमंडल के गांव परोइयां कलां में ईंटों से लदा ट्रैक्टर पलटने से चालक की मौत हो गई। मृतक की पहचान जिला बिलासपुर के गांव संताणा निवासी वीर सिंह के रूप में हुई है। इस मामले में केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार रविवार देर रात साढ़े 11 बजे चालक वीर सिंह ट्रैक्टर में ईंट लादकर परोइयां पंचायत के किसी गांव में छोड़ने जा रहा था कि चढ़ाई चढ़ते समय ट्रैक्टर स्किड होकर पलट गया।
विज्ञापन
इसमें ट्रैक्टर चालक की नीचे दबने से मौके पर ही मौत हो गई। जोरदार धमाके की आवाज सुनकर मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ इकट्ठी हो गई। उसके बाद लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। उधर, बंगाणा थाना प्रभारी प्रकाश चंद शर्मा ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि मृतक का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन