{"_id":"57b4a8f34f1c1be1706eb574","slug":"one-died-with-electric-shock-in-nangra","type":"story","status":"publish","title_hn":"नानग्रां में करंट लगने से युवक की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नानग्रां में करंट लगने से युवक की मौत
ब्यूरो, अमर उजाला, नंगल
Updated Wed, 17 Aug 2016 11:42 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्षेत्र के नानग्रां में सतलुज स्टोन क्रेशर में बिजली का करंट लगने से एक युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान महिंद्र निवासी झारखंड के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
जानकारी के अनुसार झारखंड निवासी महिंद्र स्टोन क्रेशर में काम करता था। बुधवार को जब वह अपने साथी जतिंद्र सिंह के साथ ट्यूबवेल पर नहाने गया। जतिंद्र ने जैसे ही मोटर चलाने का प्रयास किया तो उसे करंट लग गया। वह झटके के साथ दूर जा गिरा। इसके बाद महिंद्र ने मोटर चलाने का प्रयास किया। महिंद्र को भी करंट का जोरदार झटका लगा। इससे वह बेहोश हो गया। पीड़ित को अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस चौकी प्रभारी एएसआई राज कुमार ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है।