फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   one died in road accident at kutheda, one serious

वाहन की टक्कर में युवक की मौत

Mon, 15 May 2017 10:43 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, ऊना
अमर उजाला ब्यूरो, ऊना Updated Mon, 15 May 2017 10:43 PM IST
विज्ञापन

पुलिस थाना अंब के तहत कुठेड़ा खैरला में वाहन की टक्कर में 18 वर्षीय युवक की मौत हो गई।

विज्ञापन


युवक की पहचान अभिषेक पुत्र अशोक निवासी नैहरियां के रूप में हुई है। हादसे में एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हुआ है। जिसे अंब अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद ऊना अस्पताल रेफर किया गया है। जानकारी के अनुसार अभिषेक निवासी नैहरियां अपने दोस्त के साथ बाइक पर सवार होकर जा रहा था कि तभी अज्ञात वाहन ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। जिससे वह गंभीर घायल हो गया।

हादसा इतना भयंकर था कि अभिषेक के सिर के चीथड़े हो गए। हादसे के बाद अज्ञात वाहन चालक मौका से फरार हो गया। इस दौरान उसका दोस्त भी गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे स्थानीय लोगों की मदद से अंब अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने गंभीर हालत में ऊना अस्पताल रेफर कर दिया। बताया जा रहा है कि एक बस के साथ बाइक की जबरदस्त टक्कर हुई और घटना के बाद बस चालक मौका से फरार हो गया।
विज्ञापन


उधर, एसपी अनुपम शर्मा ने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। मृतक के शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के हवाले कर दिया है। मामले को लेकर घायल युवक के भी ब्यान कलमबद्ध किए जा रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed