फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   one arrested with illgal wine

13 पेटी अवैध शराब सहित एक गिरफ्तार

Thu, 13 Oct 2016 10:49 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,मैहतपुर (ऊना)।
ब्यूरो/अमर उजाला,मैहतपुर (ऊना)। Updated Thu, 13 Oct 2016 10:49 PM IST
विज्ञापन
मैहतपुर पुलिस ने जखेडा मोड़ पर एक कार से अवैध शराब बरामद की है। पुलिस ने अवैध शराब रखने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। वहीं, कार को कब्जे में ले लिया है। जानकारी के अनुसार वीरवार सुबह मैहतपुर पुलिस चौकी प्रभारी अंजन पाल के नेतृत्व में पुलिस टीम जखेडा मोड़ पर नाकाबंदी के दौरान वाहनों की जांच कर रही थी। जखेड़ा की तरफ से आई एक कार को जांच के लिए रोका तो चालक घबरा गया। शक होने पर पुलिस ने जब कार की तलाशी ली तो कार की डिग्गी में रखीं देसी अवैध शराब की 13 पेटियां बरामद कीं।
विज्ञापन


पुलिस ने आरोपी कार चालक रोहित निवासी बहड़ाला को हिरासत में लेकर आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है। वहीं, पुलिस ने अंब क्षेत्र के तहत बदायूं में एक युवक से 6 हजार एमएल देसी शराब बरामद की है। एसपी अनुपम शर्मा ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed