{"_id":"57dfc3644f1c1bf67ba82194","slug":"one-arrested-with-ganja","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाथू में गांजा सहित एक गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बाथू में गांजा सहित एक गिरफ्तार
ब्यूरो, अमर उजाला, टाहलीवाल (ऊना)
Updated Mon, 19 Sep 2016 04:22 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाथू में हरोली पुलिस ने एक प्रवासी को 350 ग्राम गांजे के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान बिहार के लखीसराय निवासी बमबम महतो के रूप में की गई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार टाहलीवाल पुलिस चौकी की टीम रविवार रात क्षेत्र में गश्त कर रही थी। इसी दौरान बाथू में एक प्रवासी घूमता हुआ दिखा। पुलिस टीम ने उसे रुकने को कहा तो वह भाग गया। पुलिस कर्मियों ने उसका पीछा किया और कुछ ही दूरी पर उसे दबोच लिया। प्रवासी व्यक्ति की तलाशी लेने पर उसके पास से 350 ग्राम गांजा बरामद किया गया। पुलिस ने हिरासत में लेकर उसके खिलाफ मादक द्रव्य अधिनियम के तहत मामला दर्ज दर्ज कर लिया। उधर, पुुलिस अधीक्षक अनुपम शर्मा ने बताया कि पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। नशीले पदार्थों की तस्करी करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन