फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   oldmen injured by animal

सांड के हमले से बुजुर्ग लहूलुहान

Tue, 19 Apr 2016 11:06 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, ऊना
ब्यूरो, अमर उजाला, ऊना Updated Tue, 19 Apr 2016 11:06 PM IST
विज्ञापन

बसाल में लावारिस सांड के हमले से एक बुजुर्ग लहूलुहान हो गया। जिसे गंभीर हालत में क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में भर्ती करवाया गया। जहां पर पीड़ित का उपचार जारी है। जानकारी के अनुसार बसाल निवासी 65 वर्षीय जसवंत राय घर के समीप सोमवार रात को अपने पोते के साथ घूम रहे थे। अचानक एक लावारिस सांड ने उन पर हमला बोल दिया।

विज्ञापन


जसवंत राय ने जैसे-तैसे करके अपने पोते को तो सांड से बचा लिया। लेकिन खुद सांड के हमले से लहूलुहान हो गए। स्थानीय लोगों व परिजनों ने बड़ी मुश्किल से उन्हें सांड के चंगुल से छुड़ाया। पीड़ित जसवंत को गंभीर हालत में क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में भर्ती करवाया गया है।
विज्ञापन


स्थानीय लोगों राम लाल, सत्य प्रकाश, ज्योति, विशाल, सोहानी, पुष्पा, दिव्यानी ने जिला प्रशासन से मांग की है कि आवारा पशुओं से निजात दिलाई जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed