{"_id":"57584f454f1c1b1f349c51bf","slug":"lady-died-in-road-accident","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेड़ से टकराई कार, महिला श्रद्धालु की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पेड़ से टकराई कार, महिला श्रद्धालु की मौत
अमर उजाला ब्यूरो , ऊना/हरोली
Updated Wed, 08 Jun 2016 10:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्षेत्र के घालूवाल में दर्दनाक सड़क हादसे में एक महिला की मौत हो गई। जबकि दो लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए। घायलों को 108 एंबुलेंस की मदद से क्षेत्रीय अस्पताल ऊना पहुंचाया गया। मृतका की पहचान 48 वर्षीय आशा रानी निवासी बटाला, अमृतसर के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
जानकारी के अनुसार 59 वर्षीय राज कुमार निवासी अमृतसर अपनी पत्नी आशा रानी, पोते सूजल और पोती महक के साथ बुधवार देर शाम कार में सवार होकर पीरनिगाह माथा टेकने जा रहे थे। घालूवाल के समीप कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे पेड़ से टकरा गई। हादसे में राज कुमार, आशा रानी और सूजल गंभीर रूप से जख्मी हो गए। घायलों को लोगों ने ऊना अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने आशा रानी को मृत घोषित कर दिया। जबकि अन्य का उपचार जारी है।
एसपी अनुपम शर्मा ने बताया कि पुलिस ने केस दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।