{"_id":"aef7124a840187f0279f40e5e44aa6bc","slug":"labourer-indulge-in-conflict-with-labour-officer-attempt-to-cut-vein-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कामगार की श्रम अधिकारी से हाथापाई, नस काटने की कोशिश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कामगार की श्रम अधिकारी से हाथापाई, नस काटने की कोशिश
ब्यूरो, अमर उजाला/ऊना
Updated Fri, 20 Nov 2015 12:07 AM IST
विज्ञापन
ऊना। लंबे समय से शिकायत पर कार्रवाई नहीं होने से मायूस और गुस्साए कामगार ने श्रम विभाग के अधिकारी से हाथापाई कर डाली। कामगार ने अधिकारी से जमकर गाली-गलौज किया। युवक ने तैश में आकर किसी नुकीली चीज से अपनी बाजू की नस काटने की कोशिश तक कर डाली। इससे कार्यालय में मौजूद कर्मियों में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में कर्मियों ने पुलिस को सूचित किया। इसके बाद आरोपी युवक को काबू में लिया गया। पुलिस ने शिकायत के बाद मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, गगरेट की एक निजी कंपनी में कार्यरत युवक को पिछले लंबे समय से वेतन नहीं मिल रहा था। वेतन नहीं मिलने से कुछ रोज पहले युवक श्रम विभाग कार्यालय पहुंचा। अधिकारियों का कहना है कि उसकी शिकायत पर कार्रवाई शुरू कर दी थी। हालांकि, विभागीय कार्रवाई से खफा कामगार वीरवार दोपहर श्रम विभाग कार्यालय पहुंच गया और अपनी शिकायत के बारे में पूछा।
विज्ञापन
अधिकारियों ने कामगार को स्पष्ट किया कि उसकी शिकायत पर कार्रवाई अमल में लाई जा रही जिसमें कुछ दिन लगेंगे। यह सुनकर युवक तिलमिला उठा और विभागीय अधिकारी से उलझ पड़ा। इसके बाद गुस्साएं युवक ने जेब में रखी किसी नकुली चीज से अपनी बाजू की नसें काटने की कोशिश करने लगा।
विज्ञापन
नसें काटते देख श्रम विभाग के अधिकारी ने पुलिस चौकी सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर युवक को काबू किया और अपने साथ चौकी ले गए। पुलिस युवक को मेडिकल के लिए ऊना अस्पताल ले गई है।
एसपी ऊना अनुपम शर्मा ने बताया कि पुलिस ने अधिकारी की शिकायत के बाद मामले की आगामी कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।