{"_id":"589ca69e4f1c1b8a5f378851","slug":"kher-tree-cut","type":"story","status":"publish","title_hn":"बडूहा में खैर के सात पेड़ों पर चली कुल्हाड़ी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बडूहा में खैर के सात पेड़ों पर चली कुल्हाड़ी
अमर उजाला ब्यूरो, ऊना
Updated Thu, 09 Feb 2017 10:58 PM IST
विज्ञापन
पेड़ों पर कुल्हाड़ी चली।
- फोटो : demo pics
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उपमंडल बंगाणा के गांव बडूहा में एक व्यक्ति ने दो ठेकेदारों पर निजी भूमि से खैर के सात पेड़ काटने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
पुलिस ने पीड़ित की शिकायत के आधार पर आरोपी ठेकेदारों के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। गौर रहे कि इससे पहले भी बंगाणा के जंगलों में अवैध तरीके से कई पेड़ काटे जा चुके हैं। ऐसे में वन विभाग की कार्रवाई पर भी सवाल उठने लगे हैं।
वन विभाग के कर्मचारियों की निगरानी के बावजूद वनकाटू अवैध तरीके से हरे-भरे पेड़ों पर कुल्हाड़ी चला रहे हैं। जानकारी के अनुसार गुरदेव सिंह निवासी गांव बडूहा जिला ऊना ने जोल चौकी में शिकायत दर्ज करवाई है कि क्षेत्र के दो ठेकेदारों ने उसकी जमीन से खैर के सात पेड़ काट लिए हैं। अवैध तरीके से काटे गए खैर के पेड़ों की कीमत लगभग 30 हजार रुपये बताई जा रही है। उधर, एसपी अनुपम शर्मा का कहना है कि पुलिस ने पीड़ित की शिकायत के आधार पर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन