फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   incrochment in market

चिंतपूर्णी मंदिर मार्ग से एक सप्ताह में अतिक्रमण हटाएं दुकानदार

Wed, 08 Jun 2016 10:34 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो , भरवाईं (ऊना)
अमर उजाला ब्यूरो , भरवाईं (ऊना) Updated Wed, 08 Jun 2016 10:34 PM IST
विज्ञापन
धार्मिक स्थल चिंतपूर्णी में मंदिर मार्ग पर अतिक्रमणकारियों पर शिकंजा कसते हुए उन्हें एक सप्ताह के भीतर अवैध कब्जे हटाने के निर्देश एसडीएम अंब सुनील वर्मा ने दिए हैं। उन्होंने बताया कि एक सप्ताह के बाद जो दुकानदार नियमों की अवहेलना करता पाया गया उसके खिलाफ कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन


प्रशासन की इस कार्रवाई से दुकानदारों में हड़कंप मच गया। एसडीएम अंब सुनील वर्मा ने बताया कि वह प्रदेश उच्च न्यायालय के आदेशों की पालना करते हुए कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। बुधवार दोपहर को चिंतपूर्णी बाजार में एसडीएम अंब सुनील वर्मा ने डीएसपी अंब जतिंद्र चौधरी, थाना पुलिस के एक दर्जन जवानों और राजस्व विभाग के अधिकारियों के साथ सड़क की पैमाइश करवाई। कई दुकानदार अतिक्रमण के दायरे में आ गए हैं। एसडीएम सुनील वर्मा ने दुकानदारों को चेतावनी देकर एक सप्ताह का समय दिया है कि वह नालियों से अपना सामान हटा लें। इस मौके पर चिंतपूर्णी होटल एसोसिएशन के चेयरमैन संजीव कालिया, व्यापार मंडल के प्रधान वासुदेव पाधा, मंदिर अधिकारी सुभाष चौहान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed