{"_id":"590a103d4f1c1b0b39441814","slug":"illigal-wine-recovered-from-house-in-takka-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"टक्का में घर से अवैध शराब की खेप बरामद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
टक्का में घर से अवैध शराब की खेप बरामद
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊना।
Updated Wed, 03 May 2017 10:48 PM IST
विज्ञापन
file photo
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला पुलिस ने अवैध शराब का धंधा करने वाले कारोबारियों के खिलाफ अभियान छेड़ दिया है। इसी कड़ी में जिला मुख्यालय के निकटवर्ती गांव टक्का में एसआईयू की टीम ने छापामारी करते हुए एक टीननुमा घर से अवैध शराब की भारी खेप पकड़ने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने मामले के संदर्भ में एक आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक एसआईयू की टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि गांव टक्का में स्थित एक टीननुमा घर में भारी मात्रा में शराब रखी गई है। इसके बाद टीम ने योजनाबद्ध तरीके से टक्का में छापामारी करते हुए एक टीनपोश कमरे का दरवाजा खोल कर चेक किया तो 1,48470 मिली शराब अंग्रेजी बरामद की गई। पुलिस की जांच पड़ताल पर यह टीनपोश शैड आरोपी दीपक बेदी पुलवाला बाजार जिला ऊना का पाया गया है।
विज्ञापन
इसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है। उधर, डीएसपी कुलविंद्र सिंह ने कहा कि शराब का अवैध धंधा करने वालों के खिलाफ पुलिस का विशेष अभियान भविष्य में भी जारी रहेगा। वहीं, संतोषगढ़ में स्थानीय पुलिस ने 28 बोतलें शराब की बरामद की हैं। एसपी अनुपम शर्मा ने बताया कि पुलिस ने संतोषगढ़ निवासी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन