{"_id":"578a2d944f1c1b0f2013dac0","slug":"husband-and-his-brother-arrested-in-murder-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"हत्या मामले में पति और जेठ गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हत्या मामले में पति और जेठ गिरफ्तार
ब्यूरो/अमर उजाला/ऊना
Updated Sat, 16 Jul 2016 10:38 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर परिषद के वार्ड चार स्थित डिग्री कॉलेज के पास नवविवाहिता की निर्मम हत्या के मामले में पुलिस ने मृतका के पति अरुण और जेठ तरुणदीप सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों आरोपियों को अदालत में पेश किया गया, जहां अदालत ने दोनों को चार दिन के पुलिस रिमांड के आदेश सुनाए। वहीं, शनिवार सुबह धर्मशाला से ऊना पहुंची फोरेंसिक लैब की टीम ने डॉ. जितेंद्र कुमार की अगुवाई में स्पॉट विजिट किया।
विज्ञापन
इस दौरान टीम ने मौके से कई साक्ष्य भी जुटाए। वहीं, मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए टांडा भेजा गया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों से पूछताछ शुरू कर दी है, लेकिन अभी तक हत्या का रहस्य बरकरार है। पुलिस ने मृतका के मायके पक्ष के भी बयान दर्ज किए हैं।
विज्ञापन
गौरतलब है कि शुक्रवार को अपने ही घर में खून से लथपथ 23 वर्षीय नेहा का शव बेडरूम के दरवाजे पर पड़ा था। विवाहिता के गले, बाएं कंधे, पेट और नाभि पर तेजधार हथियार से वार कर उसे मौत के घाट उतारा गया था। इस पर पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर आगामी छानबीन शुरू कर दी है। एसपी अनुपम शर्मा ने बताया कि हत्या मामले में पुलिस ने मृतका के पति और जेठ को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, फोरेंसिक टीम ने स्पॉट विजिट कर साक्ष्य एकत्रित किए हैं। मृतका के पति और जेठ से पूछताछ जारी है।
विज्ञापन