{"_id":"572a28c74f1c1bfa525ce758","slug":"hanging-girl","type":"story","status":"publish","title_hn":"फंदे से लटका मिला नाबालिग का शव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
फंदे से लटका मिला नाबालिग का शव
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊना
Updated Wed, 04 May 2016 10:22 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सदर थाना के अंतर्गत टक्का रोड पर एक 16 वर्षीय लड़की का शव घर के बाहर फंदे में झूलता हुआ मिला। लड़की की पहचान दुर्गा पुत्री राम प्रकाश निवासी शाहजहांपुर, यूपी के रूप में हुई है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम ऊना अस्पताल में करवाकर परिजनों के हवाले कर दिया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में युवती की मौत का कारण घरेलू विवाद बताया जा रहा है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार टक्का रोड के पास राम प्रकाश का परिवार पिछले काफी समय से किराए के मकान में रह रहा है। राम प्रकाश की बेटी एक स्कूल में छठी कक्षा में पढ़ रही थी। मंगलवार रात राम प्रकाश व परिवार के सदस्यों के साथ खाना खाकर बेटी (दुर्गा) छत पर बने कमरे में सोने चली गई। देर रात करीब साढे़ 12 बजे जब राम प्रकाश की पत्नी घर से बाहर निकली तो देखा की उनकी बेटी घर के बाहर पेड़ से झूल रही थी।
विज्ञापन
महिला ने इस बारे में अपने पति को बताया और युवती को नीचे उतारा। राम प्रकाश ने 108 एंबुलेंस को फोन कर घटना स्थल पर बुलाया। उन्होंने पहुंचकर देखा तो लड़की की मौत हो चुकी थी। ऊना थाना के एसएचओ शेर सिंह सहित पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटना स्थल का जायजा लिया। उधर, एसपी अनुपम शर्मा ने बताया कि पुलिस ने इस संबंध में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन