{"_id":"58c157fc4f1c1b0406dc42e9","slug":"gold-n-silver-recovered-from-car","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार से 28 किलो चांदी, 12 तोले सोना बरामद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कार से 28 किलो चांदी, 12 तोले सोना बरामद
ब्यूरो/अमर उजाला/हरोली
Updated Thu, 09 Mar 2017 10:02 PM IST
विज्ञापन
d
- फोटो : Amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरोली विस क्षेत्र के तहत पंडोगा बैरियर पर एक्साइज विभाग ने नाके के दौरान एक कार से बिना बिल 28 किलो चांदी एवं 12 तोले सोना बरामद करने में सफलता हासिल की है। इस दौरान व्यापारी विभाग की टीम को कोई भी बिल नहीं दिखा सका। विभाग की ओर से पकड़ी गई चांदी की कीमत 11 लाख 75 हजार और सोने की कीमत बाजार में 3 लाख 50 हजार रुपये बताई जा रही है।
विज्ञापन
विभाग ने अमृतसर के व्यापारी विजय कुमार को 3 लाख 24 हजार रुपये जुर्माना किया है। गौरतलब है कि बीते दिनों भी पंडोगा बैरियर पर आबकारी एवं कराधान विभाग ने 36 किलो चांदी बरामद की थी। जानकारी के मुताबिक पंडोगा बैरियर पर अमृतसर का व्यापारी विजय कुमार अपनी कार में ऊना आ रहा था। पंडोगा बैरियर पर आबकारी एवं कराधान विभाग के इंस्पेक्टर अनिल सोनी ने जांच के लिए रोका तो कार में 26 किलो चांदी और 12 तोले सोना बरामद हुआ, जिसका व्यापारी विभाग की टीम को कोई भी बिल नहीं दिखा सका। पकड़ी गई चांदी की कीमत 11 लाख 75 हजार, जबकि सोने की कीमत बाजार में 3 लाख 50 हजार रुपये बताई जा रही है। आबकारी एवं कराधान विभाग के इंस्पेक्टर अनिल सोनी ने मामले की पुष्टि की है।
विज्ञापन