{"_id":"577d49b54f1c1be42f7f9c86","slug":"gagret-goli-cand","type":"story","status":"publish","title_hn":"गगरेट में गोली कांड से सहमे लोग","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गगरेट में गोली कांड से सहमे लोग
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊना
Updated Wed, 06 Jul 2016 11:41 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गगरेट के पुराना अंब रोड पर स्थित एक घर में मंगलवार रात 12 बजे चली गोली से आसपास के लोग सहमे हुए हैं। ऐसी वारदात के बारे में शायद किसी ने सोचा भी नहीं होगा। मूलरूप से खन्ना (पंजाब) निवासी रविंद्र सिंह सोढी अपनी पत्नी मनदीप कौर के साथ अस्सी के दशक से गगरेट में निजी चिकित्सक रूप में सेवाएं दे रहे थे। अब वह गगरेट के ऊना रोड पर अपना निजी क्लीनिक चला रहे थे।
विज्ञापन
मंगलवार रात इस दंपति के बीच न जाने कौन सी तकरार हुई जिसकी कीमत चिकित्सक को अपनी जान देकर चुकानी पड़ी। सूत्रों की मानें तो पहले मृतक चिकित्सक ने अपनी पत्नी को गोली मारी फिर खुद को गोली से उड़ा दिया। गोली कांड के बाद मृतक की पत्नी ने पड़ोसियों को इस बारे में सूचित किया। उसके बाद पड़ोसियों ने घायल महिला को तुरंत गगरेट अस्पताल पहुंचाया, लेकिन वहां से उसे रेफर कर दिया गया। जिसे तुरंत लुधियाना के डीएमसी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां उसकी हालत स्थिर बनी हुई है।
विज्ञापन
इस दौरान चिकित्सक रविंद्र सिंह सोढी की मौके पर ही मौत हो गई। क्षेत्र में घटित इस घटना के बाद चर्चाओं का बाजार गर्म है। वहीं पुलिस भी मामले की जांच में जुटी हुई है। इस घटना से क्षेत्र में पूरी तरह से दहशत का माहौल है।
विज्ञापन