{"_id":"574dc9414f1c1b260910904b","slug":"foundation-stone-crack","type":"story","status":"publish","title_hn":"थानाकलां स्कूल में उद्घाटन पट्टिका तोड़ी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
थानाकलां स्कूल में उद्घाटन पट्टिका तोड़ी
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊना
Updated Tue, 31 May 2016 10:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल थानाकलां में शरारती तत्वों ने स्कूल खेल मैदान में लगी मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की उद्घाटन पट्टिका तोड़ डाली। इतना ही नहीं शरारती तत्वों ने स्कूल के विज्ञान भवन की खिड़कियों को पत्थर मार कर तोड़ डाले। मंगलवार सुबह स्कूल खुलते ही स्कूल प्रशासन ने इस घटना की जानकारी मिलते ही हरकत में आया और उन्होंने इस घटना की सूचना स्थानीय पंचायत प्रधान को दी।
विज्ञापन
प्रधान रेखा धीमान व मोमन्यार वार्ड की जिला परिषद सदस्य उर्मिला देवी थानाकलां स्कूल में पहुंचीं। उनके द्वारा इस घटना की सूचना बंगाणा पुलिस थाना व बंगाणा प्रशासन को दी गई। सूचना मिलते ही डीएसपी ऊना कुलविंद्र सिंह भी मौके पर पहुंचे। थानाकलां स्कूल में चौकीदार न होने की वजह से शरारती तत्व इस घटना को अंजाम देने में सफल हुए। स्कूल प्रशासन की माने तो स्कूल परिसर कई ओर से खुला है।
विज्ञापन
इस कारण कोई भी व्यक्ति कहीं से आसानी से परिसर में दाखिल हो सकता है। घटनास्थल पर शराब की खाली बोतलें भी पाई गई हैं। डीएसपी हेडक्वार्टर कुलविंद्र सिंह का कहना है कि अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन आरंभ कर दी है। इस मौके पर ठाकुर निर्मल सिंह, राजेंद्र मलांगड़, रणवीर राणा, ओम प्रकाश शर्मा, हरि चंद सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन