{"_id":"57fbcca34f1c1b695228ed19","slug":"five-injured-in-accident-in-bangana","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेज रफ्तार सूमो सड़क पर पलटी, पांच श्रद्धालु घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
तेज रफ्तार सूमो सड़क पर पलटी, पांच श्रद्धालु घायल
अमर उजाला ब्यूरो , बंगाणा (ऊना)।
Updated Mon, 10 Oct 2016 10:45 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उपमंडल बंगाणा के बुआणा के पास एक तेज रफ्तार सूमो पलटने से पांच लोग बुरी तरह से घायल हो गए हैं। घायलों को उपचार के लिए बंगाणा अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। जहां चिकित्सकों की देखरेख में घायलों का उपचार जारी है। जबकि, एक को गंभीर हालत में ऊना रेफर किया गया है। हादसे की सूचना मिलते ही बंगाणा पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार रविवार रात अंब के श्रद्धालु सूमो में सवार होकर शाहतलाई जा रहे थे। बंगाणा के बुआणा गांव के समीप गाड़ी अचानक अनियंत्रित हो गई और सड़क पर पलट गई। हादसे में पांच यात्री घायल हो गए। जिन्हें स्थानीय लोगों की मदद से फौरन उपचार के लिए बंगाणा अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने एक घायल को क्षेत्रीय अस्पताल ऊना रेफर कर दिया है। घायलों में रीटा देवी, प्रकाश चंद, सरोज बाला शामिल हैं। एसपी अनुपम शर्मा ने बताया कि पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन