फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   fire in school, case registered

स्कूल में पहले शराब पी और फिर सामान को लगा दी आग

Sun, 26 Feb 2017 11:44 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/दालतपुर
ब्यूरो/अमर उजाला/दालतपुर Updated Sun, 26 Feb 2017 11:44 PM IST
विज्ञापन
fire in school, case registered
- फोटो : demo pic

जिले के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल जोह में शनिवार देर शाम अज्ञात शरारती तत्वों ने स्कूल में शराब पीकर नशे में आग लगा दी। शरारती तत्वों ने शराब के नशे में सबसे पहले स्कूल के मेन दफ्तर के ताले को तोड़कर वहां से स्कूल के कमरों की चाबियां चुराईं। इसके बाद प्रधानाचार्य के कमरे में रखे सोफे को पहले आग लगा दी। इसके अलावा कार्यालय में लगाई हुई एक एलसीडी को भी फर्श पर फोड़ कर तोड़ दिया है।

विज्ञापन


बताया जा है कि शरारतीतत्वों ने चाबियां चुराने के बाद स्कूल में ही बैठ कर शराब पी। स्कूल कार्यालय से पुलिस ने शराब की एक खाली बोतल भी बरामद की है। जानकारी के मुताबिक राविवार को शाम के समय गांव के बच्चे जब स्कूल के खेल मैदान में खेलने पहुंचे तो बच्चों ने स्कूल में रखा हुआ खेलों का सारा सामान जला हुआ पाया। इस दौरान मामले की सूचना बच्चों ने पंचायत के उपप्रधान को दी।
विज्ञापन


मामले की सूचना मिलते ही गांव के उपप्रधान साधू सिंह ने इसकी सूचना स्कूल के प्रधानाचार्य सतदेव शर्मा को दी। सूचना मिलते ही स्कूल का सारा स्टाफ राविवार को रात के समय स्कूल पहुंचा गया। प्रधानाचार्य ने बताया कि शरारती तत्वों ने स्कूल की लाइब्रेरी में रखी हुई किताबें, सोफा, टेबल और कार्यालय के कंप्यूटर को आग लगाई है। इसके अलावा शरारती तत्वों ने कार्यालय में लगाई एलसीडी को भी फर्श पर पटक कर तोड़ दिया है। उन्होंने बताया कि स्कूल में शरारती तत्वों द्वारा पी हुई शराब की खाली बोतल भी कार्यालय में मिली है। उधर, डीएसपी जितेंद्र चौधरी का कहना है कि पुलिस ने मौके पर पहुंच कर केस दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed