{"_id":"57b9e5034f1c1b8d63d4f1c2","slug":"elegation-of-quarrel-with-teacher","type":"story","status":"publish","title_hn":"आंगनबाड़ी वर्कर के साथ मारपीट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आंगनबाड़ी वर्कर के साथ मारपीट
ब्यूरो/अमर उजाला/भरवाईं
Updated Sun, 21 Aug 2016 10:59 PM IST
विज्ञापन
crime
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चिंतपूर्णी के समीप समनोली चौक में पुरानी रंजिश के चलते आंगनबाड़ी वर्कर के साथ मारपीट का मामला प्रकाश में आया है। आंगनबाड़ी वर्कर ने मामले के संबंध में दो महिलाओं को नामजद कर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज करवा दिया है।
विज्ञापन
पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक नारी गांव की एक आंगनबाड़ी वर्कर ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह रोजाना की तरह ड्यूटी के लिए आंगनबाड़ी केंद्र जा रही थी कि तभी अचानक कांगड़ा की रहने वाली एक महिला और उसकी बेटी ने उसका रास्ता रोककर उसके साथ मारपीट की। इससे उसे चोटें पहुंचीं। पीड़िता ने आरोप लगाया है कि दोनों महिलाओं ने योजनाबद्ध तरीके से उसके साथ मारपीट की है। उधर, एसएचओ भूप सिंह राणा ने बताया कि पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन