{"_id":"580a51944f1c1b434b7052ee","slug":"elegation-of-beating","type":"story","status":"publish","title_hn":"ससुराल पक्ष पर मारपीट का आरोप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ससुराल पक्ष पर मारपीट का आरोप
ब्यूरो/अमर उजाला/ऊना
Updated Fri, 21 Oct 2016 11:41 PM IST
विज्ञापन
crime demo
- फोटो : MID DAY
क्षेत्र के तहत फतेहपुर में एक विवाहिता के साथ पति और ससुराल पक्ष ने बुरी तरह मारपीट की है। महिला को गंभीर हालत में ऊना अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। यहां उसका उपचार जारी है। मैहतपुर पुलिस ने ऊना अस्पताल पहुंचकर महिला के बयान दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
पुलिस को दिए बयान में महिला ने बताया कि शादी के बाद से पति और ससुराल पक्ष अकसर उसके साथ मारपीट करते रहते हैं। शुक्रवार को भी ससुराल पक्ष ने बिना वजह मारपीट की। मारपीट में घायल महिला का ऊना अस्पताल में उपचार जारी है। एसपी अनुपम शर्मा ने बताया कि पीड़ित महिला के बयान दर्ज कर आगामी छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन