{"_id":"586555014f1c1b8840eee566","slug":"drugs-recovered-from-car-in-una-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार में पकड़ी नशीली दवाओं की खेप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कार में पकड़ी नशीली दवाओं की खेप
ब्यूरो/ अमर उजाला, ऊना।
Updated Thu, 29 Dec 2016 11:57 PM IST
विज्ञापन
दवाइयां
- फोटो : Demo Pic.
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नंगल-ऊना हाईवे पर पुलिस ने एक कार से नशीली दवाओं की खेप पकड़ी है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार मामला दर्ज कर लिया है। जबकि आगामी कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। आरोपी की पहचान सुरजीत निवासी लालसिंगी के रूप में हुई है।
विज्ञापन
नशीली दवाएं कहां से लाई जा रही थी और किसे दी जानी थी। पुलिस ने हर पहलू की जांच तेज कर दी है। जानकारी के अनुसार वीरवार देर शाम डीएसपी कुलविंद्र सिंह एवं एएसपी मदन लाल कौशल ने डीएवी स्कूल के पास नाकाबंदी की हुई थी।
विज्ञापन
इस दौरान नंगल से ऊना की ओर आ रही एक गाड़ी को रोक कर तलाशी ली गई तो पुलिस को गाड़ी में बोरे में छिपा कर रखी नशीली दवाएं हाथ लगी। जिसमें 12 हजार गोलियां एवं 2800 नशीले कैप्सूल बरामद हुए। पुलिस टीम ने चालक सुरजीत निवासी लालसिंगी को हिरासत में लिया है। वहीं सूत्र बताते हैं कि मामले के पीछे एक अन्य शख्स की संलिप्तता भी पाई जा रही है। जिस पर पुलिस की जांच जारी है।
विज्ञापन
एसपी अनुपम शर्मा ने बताया कि जिला ऊना पुलिस की ओर नशे के अवैध कारोबार में संलिप्त लोगों के विरुद्ध लगातार कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। जिसके परिणाम स्वरूप चालू वर्ष में कई लोगों को पकड़ा गया है तथा उनसे भारी मात्रा में नशीले पदार्थ बरामद किए हैं।
उन्होंने कहा कि नशीले पदार्थों के इस अवैध कारोबार में संलिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। गौर है कि पुलिस ने बीते दिनों गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए बसोली नाके पर दो युवकों को पौने चार किलो चरस के साथ गिरफ्तार किया था।