{"_id":"5832fd164f1c1b9c28b39f08","slug":"died-after-swallowing-poision","type":"story","status":"publish","title_hn":"जहरीला पदार्थ खाने से युवक की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जहरीला पदार्थ खाने से युवक की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला/ऊना
Updated Mon, 21 Nov 2016 10:09 PM IST
विज्ञापन
मृत
थाना सदर के तहत गांव अरनियाला में युवक की जहरीला पदार्थ खाने से मौत हो गई। मृतक की पहचान हरपाल पुत्र मोहिंद्र (30) के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाने की कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक अरनियाला निवासी हरपाल ने रविवार देर रात अज्ञात कारणों के चलते जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। इससे उसकी तबीयत बिगड़ गई। तबीयत बिगड़ने पर परिजन उसे तुरंत ऊना अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने गंभीर हालत में हरपाल को पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया। इसके बाद पीड़ित ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाने की कार्रवाई शुरू कर दी है। उधर, एसपी अनुपम शर्मा ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। परिजनों के ब्यान भी कलमबद्ध किए जा रहे हैं।
विज्ञापन