{"_id":"5888ce384f1c1b476fcf4732","slug":"dead-body-burnt-after-murder","type":"story","status":"publish","title_hn":"व्यक्ति की हत्या कर शव को लगा दी अाग","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
व्यक्ति की हत्या कर शव को लगा दी अाग
ब्यूरो/अमर उजाला/ऊना
Updated Wed, 25 Jan 2017 10:37 PM IST
विज्ञापन
डेमो
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उपमंडल हरोली की ग्राम पंचायत चंदपुर के कलेहड़ा में अधजली लाश मिलने से सनसनी फैल गई है। पुलिस को अंदेशा है कि किसी ने व्यक्ति की हत्या कर इसे जलाने का प्रयास किया है। व्यक्ति का पूरा शरीर जला होने के कारण इसकी अभी तक शिनाख्त नहीं हो पाई है।
विज्ञापन
पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए टांडा मेडिकल कॉलेज भेज दिया है। सूचना मिलते ही एसपी अनुपम शर्मा, डीएसपी हरोली अजय राणा, एसएचओ बिन्नी मिन्हास ने मौका ए वारदात का जायजा लिया। वहीं, मौके से कई अहम तथ्य भी जुटाए गए। पुलिस ने घटना के संबंध में हत्या का मामला दर्ज कर आगामी कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक बुधवार दोपहर हरोली पुलिस को किसी ने कलेहड़ा में अधजली हालत में शव के पड़े होने की सूचना दी। सूचना मिलते ही हरोली पुलिस ने मौके का जायजा लिया तो शव को देख कर उनके रौंगटे खड़े हो गए।
विज्ञापन
लाश बुरी तरह जली हुई थी। घटना के दौरान मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ एकत्रित हो गई। कयास लगाए जा रहे हैं कि अज्ञात शातिरों ने हत्या के बाद शव को जलाने का प्रयास किया है। हालांकि, अभी मृतक की कोई पहचान नहीं हो पाई। पुलिस ने मामले की जांच में मदद के लिए फोरेंसिक टीम को भी बुलाया है। उधर, एसपी अनुपम शर्मा ने बताया कि पुलिस ने मामले के संबंध में धारा 302 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। मृतक की शिनाख्त के लिए पुलिस ने प्रयास शुरू कर दिए हैं।
विज्ञापन