{"_id":"ca60fa86bec3a09d28344da5807ce225","slug":"crime-hindi-news-1089","type":"story","status":"publish","title_hn":"टिकट कटवाने को लेकर भिड़े कंडक्टर और यात्री","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
टिकट कटवाने को लेकर भिड़े कंडक्टर और यात्री
ब्यूरो/ अमर उजाला, ऊना
Updated Sun, 31 Jan 2016 06:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अंब (ऊना)। हरियाणा रोडवेज की बस में टिकट कटवाने को लेकर हुई बहस मारपीट में तबदील हो गई। इसके चलते बस को सवारियों सहित अंब थाने ले जाना पड़ा।
प्राप्त जानकारी के अनुसार उपमंडल अंब के तहत मुबारिकपुर में रविवार को यह घटना, उस समय हुई, जब बैजनाथ-कालका रूट की हरियाणा रोडवेज की बस में चढ़े एक युवक को कंडक्टर ने आगे आकर टिकट कटवाने के लिए कहा, लेकिन युवक ने कहा कि यह कंडक्टर की ड्यूटी है और पीछे आकर टिकट काटे। बस इसी बात को लेकर हुई बहस देखते ही देखते मारपीट में बदल गई।
बस कंडक्टर का आरोप है कि दो युवकों ने उसे पकड़ा हुआ था और एक युवक उसे पीट रहा था, जबकि युवक का कहना है कि बस कंडक्टर और चालक ने उसके साथ मारपीट कर उसे घायल कर दिया। इस संबंध में बस के कंडक्टर अजीत पनिवासी हसनपुर तथा बस में सवार युवक गौरव शर्मा निवासी चलाली देहरा ने पुलिस में क्रॉस केस दर्ज करवाया है। इस संबंध में बात करने पर अंब के डीएसपी जितेंद्र कुमार ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।