{"_id":"d365382b44a860fc4e92140e4b041e33","slug":"crime-hindi-news-1077","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वाणा बस सड़क हादसे का आरोपी चालक गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
स्वाणा बस सड़क हादसे का आरोपी चालक गिरफ्तार
ब्यूरो/ अमर उजाला, ऊना
Updated Sat, 23 Jan 2016 06:45 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भरवाईं (ऊना)। उपमंडल क्षेत्र के स्वाणा में महिला को कुचलने वाला निजी बस का चालक देहरा पुलिस के हत्थे चढ़ गया है।
चालक के पास से पुलिस को एलएमवी लाइसेंस बरामद हुआ है। इस लाइसेंस से चालक बस नहीं चला सकता है। बस व ट्रकों आदि को चलाने के लिए (एचएमवी) हैवी मोटर व्हीकल लाइसेंस की आवश्यकता होती है। मामले की पुष्टि यातायात प्रभारी देहरा शशि भूषण कौल ने की है।
उन्होंने बताया कि शुक्रवार सुबह चालक रमेश कुमार निवासी रेंटा धवाला ने अपनी पोती को स्कूल चढ़ाने आई एक महिला संतोष देवी को बस के नीचे कुचल दिया था। इस घटना के बाद चालक घटनास्थल से फरार हो गया था। बस के मालिक ने पुलिस को चालक का नाम गलत बताया था। चूंकि चालक के पास भारी वाहन चलाने का लाइसेंस ही नहीं था, इसके बावजूद वह यातायात के नियमों को ताक में रखकर बस चलाता था। थाना देहरा के यातायात प्रभारी शशि भूषण कौल ने बताया कि घटना के समय चालक का नाम और पता गलत बताया गया था, जबकि चालक का नाम रमेश कुमार निवासी रेंटा धवाला है।
उन्होंने बताया कि आरोपी चालक के खिलाफ पुलिस ने आईपीसी की धारा 279, 304, 337 के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार किया है।