{"_id":"b8d1aa2ec7bbbd81d25e2898278084ad","slug":"crime-hindi-news-1061","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार-बाइक में टक्कर, एक की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कार-बाइक में टक्कर, एक की मौत
ब्यूरो/ अमर उजाला, ऊना
Updated Thu, 14 Jan 2016 10:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंब (ऊना)। क्षेत्र के मुबारिकपुर-भरवाईं रोड पर पड़ते सिद्ध चलेहड़ में तेज रफ्तार कार की टक्कर से एक बाइक सवार युवक की मौत हो गई।
मृतक की पहचान 21 वर्षीय अमन कुमार निवासी मवा लोहारा के रूप में हुई है। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंच कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। वहीं पोस्टमार्टम को शव क्षेत्रीय अस्पताल ऊना भेज दिया गया है। बताया जा रहा है कि मृतक एक निजी उद्योग में कार्यरत था।
जानकारी के अनुसार अमन कुमार निवासी मवा लोहारा बुधवार देर रात नौ बजे के करीब मुबारिकपुर स्थित उद्योग में ड्यूटी खत्म कर अपनी बाइक पर घर जा रहा था कि सिद्ध चलेहड़ पहुंचने पर भरवाईं की तरफ से आ रही कार से टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबर्दस्त थी कि कार बाइक को 150 फीट तक घसीटती हुई ले गई। हादसे में अमन कुमार बुरी तरह से घायल हो गया। उसे 108 एंबुलेंस की मदद से गंभीर अवस्था में उपचार के लिए सिविल अस्पताल अंब लाया गया, जहां ड्यूटी पर तैनात डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
वहीं, हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपी कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर अगली कार्रवाई शुरू कर दी है और मृतक का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। वहीं डीएसपी अंब जितेंद्र चौधरी ने कहा कि हादसे के संबंध में पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी कार चालक के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है।