फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   charas recovered from car

कार से 1.700 किग्रा चरस पकड़ी

Fri, 12 Aug 2016 11:49 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/भरवाईं
ब्यूरो/अमर उजाला/भरवाईं Updated Fri, 12 Aug 2016 11:49 PM IST
विज्ञापन
 charas recovered from car
crime demo - फोटो : MID DAY

चिंतपूर्णी पुलिस ने भरवाईं में एक कार सवार को 1 किलो 700 ग्राम चरस के साथ पकड़ा है। आरोपी की पहचान मंडी जिले की कटौला तहसील के नाडल गांव निवासी गुड्डू के रूप में की गई है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ मादक द्रव्य अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगामी छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक चिंतपूर्णी पुलिस ने भरवाईं थाना के पास भरवाईं-मुबारिकपुर रोड पर नाकाबंदी कर रखी थी।

विज्ञापन


इसी दौरान देहरा की ओर से आ रही सफेद रंग की कार को चेकिंग के लिए रोका गया, जिस पर कार चालक अचानक घबरा गया। इस पर पुलिस को शक हुआ और कार की तलाशी लेने पर चालक की सीट के साथ हैंड ब्रेक के पास रखे बैग को चेक किया गया। इस दौरान बैग से पॉलिथीन के लिफाफे में एक किलो 700 ग्राम चरस बरामद की गई। पुलिस ने तुरंत आरोपी को मौके पर ही गिरफ्तार कर कार को जब्त कर लिया। उधर, एसपी अनुपम शर्मा ने बताया कि पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भादंसं की धारा 20 मादक पदार्थ द्रव्य अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगामी कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed