फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   charas recovered from biker

बसाल में बाइक सवार से पकड़ी चरस

Sat, 11 Feb 2017 11:54 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/ऊना
ब्यूरो/अमर उजाला/ऊना Updated Sat, 11 Feb 2017 11:54 PM IST
विज्ञापन
charas recovered from biker
रास्ते के विवाद में गई महिला की जान - फोटो : demo pic

जिला पुलिस की ओर से नशा माफिया के खिलाफ छेड़े गए अभियान के तहत शनिवार को बसाल गांव में एक बाइक सवार को चरस के साथ पकड़ा गया है। आरोपी की पहचान मंडी जिले के गोहर थाना के तहत चलाड़ गांव निवासी भारत भूषण शर्मा के रूप में की गई है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस की नशे के खिलाफ छेड़ी गई मुहिम के चलते नशा कारोबारियों में हड़कंप मच गया है।

विज्ञापन


पुलिस ने एक फरवरी से लेकर अब तक नशीले पदार्थों की तस्करी के आरोप में पांच मामलों में दस लोगों को गिरफ्तार किया है। इनमें 8.71 ग्राम हेरोइन और 305.19 ग्राम चरस बरामद की गई है। जानकारी के मुताबिक शनिवार को पुलिस टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर बसाल स्थित हनुमान मंदिर के पास नाकेबंदी की हुई थी। इस दौरान हर वाहन की चेकिंग की जा रही थी। इस दौरान बसाल की ओर से आ रही एक बाइक को पुलिस ने रोकने की कोशिश की तो वह भागने की कोशिश करने लगा, लेकिन जल्द उसे पुलिस टीम ने काबू कर लिया। तलाशी लेने पर बाइक सवार युवक की जैकेट की जेब से एक कैरी बैग पकड़ा, जिसमें आरोपी ने 150 ग्राम चरस रखी थी।
विज्ञापन


पुलिस ने आरोपी भारत भूषण को तुरंत गिरफ्तार कर लिया। एसपी अनुपम शर्मा ने बताया कि पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मादक द्रव्य अधिनियम की धारा 20 के तहत केस दर्ज कर लिया है। आगामी कार्रवाई के लिए आरोपी को रविवार को अदालत में पेश किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed