फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   case on no return loan

कर्ज न लौटाने पर धोखाधड़ी का केस

Fri, 12 Feb 2016 10:30 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊना
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊना Updated Fri, 12 Feb 2016 10:30 PM IST
विज्ञापन
case on no return loan

पाली हाउस निर्माण के लिए बैंक से करीब 15 लाख रुपये का ऋण लेकर एक भी किस्त न लौटाने पर एक व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। बैंक प्रबंधन की ओर से बार-बार पत्राचार करने के बावजूद एक भी नोटिस का जवाब न देने के बाद बैंक प्रबंधन ने उक्त व्यक्ति के विरुद्ध धोखाधड़ी का मामला दर्ज करवाया है।

विज्ञापन


अंब पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। केसीसीबी गोंदपुर बनेहड़ा शाखा प्रबंधन की ओर से अंब पुलिस को दी गई तहरीर में कहा गया है कि टटेहड़ा गांव के अनीष प्रेम ने पॉली हाउस निर्माण के लिए 15 लाख रुपये ऋण लेने के लिए बैंक प्रबंधन के पास आवेदन किया था। इस पर 19 दिसंबर 2014 को बैंक प्रबंधन ने उसके ऋण का आवेदन स्वीकार करते हुए उसे ऋण आवंटित कर दिया। लेकिन, इसके बाद अनीष ने बैंक का ऋण वापस नहीं किया। बार-बार पत्राचार करने पर भी जब उसने ऋण नहीं लौटाया तो बैंक प्रबंधन ने उसके विरुद्ध धोखाधड़ी का मामला दर्ज करवाया है। उधर, डीएसपी जितेंद्र चौधरी ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed