फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   case on accused

अस्पताल में मारपीट करने वालों पर केस

Fri, 10 Feb 2017 09:46 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/नंगल
ब्यूरो/अमर उजाला/नंगल Updated Fri, 10 Feb 2017 09:46 PM IST
विज्ञापन
case on accused
रास्ते के विवाद में गई महिला की जान - फोटो : demo pic

बीबीएमबी अस्पताल नंगल में दाखिल युवक और उसके दो साथियों के साथ कथित तौर पर तेजधार हथियारों के साथ हमला करने के मामले में पुलिस ने दस आरोपी युवकों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन


थाना प्रभारी राजपाल सिंह ने कहा कि शुभ कुमार निवासी लोअर मजारी ने कहा कि वह नंगल में कंप्यूटर सीख रहा है। जब वह अपना काम खत्म कर अपने घर की ओर जा रहा था तो शिवालिक कॉलेज के समीप कुछ युवकों ने उसका रास्ता रोककर मारपीट की। इसके बाद जब वह भलण के समीप पहुंचा तो वहां पर फिर कुछ युवकों ने उसका रास्ता रोककर मारपीट की, जिससे वह घायल हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से उसे उपचार के लिए नंगल अस्पताल में दाखिल करवाया गया, जहां दो दर्जन के करीब लोगों ने तेजधार हथियारों के साथ उसे और उसके दोस्तों पर हमला कर दिया। इस दौरान अस्पताल में जमकर तोड़फोड़ भी हुई। उत्पात मचाने के बाद आरोपी घटना स्थल से फरार हो गए। थाना प्रभारी राजपाल सिंह ने कहा कि आरोपी युवकों के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।      

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed