{"_id":"57a37dfa4f1c1b035c2b8b07","slug":"case-has-been-registered-under-420","type":"story","status":"publish","title_hn":"ठग ज्योतिषी के खिलाफ मामला दर्ज ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ठग ज्योतिषी के खिलाफ मामला दर्ज
ब्यूरो/अमर उजाला/मैहतपुर
Updated Thu, 04 Aug 2016 11:48 PM IST
विज्ञापन
पुलिस
- फोटो : ब्यूरो
स्थानीय पुलिस ने एक ज्योतिषी के खिलाफ एक महिला के साथ ठगी करने के आरोप में 420 के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस ने महिला की शिकायत के आधार पर तफ्तीश शुरू कर दी है। एसपी ऊना अनुपम शर्मा ने यह जानकारी दी है। मैहतपुर पुलिस चौकी में रजनी ठाकुर ने एक ज्योतिष केंद्र के संचालक राज कुमार शास्त्री के खिलाफ सोने के आभूषण, दो कड़े, चार अंगुठियां तथा तीन बालियां ठगने को लेकर मामला दर्ज करवाया है। इस पर पुलिस ने तफ्तीश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
शिकायत में ठग का शिकार बनी महिला के अनुसार नगर परिषद मैहतपुर-बसदेहड़ा के वार्ड नंबर 6 में एक ज्योतिष केंद्र खुला था। कुछ दिनों तक यहां पर लोग अपनी भाग्य रेखाएं दिखाने उक्त ज्योतिषी के पास आते रहे। क्षेत्र की भोली-भाली जनता को ठगने के लिए ठग ज्योतिषी ने अपने प्रचार के प्रपत्र भी बांटे, जिसमें महिलाओं को अपने आभूषणों की विशेष पूजा करवाने और घर में मंगल शांति के लिए आभूषणों की पूजा का विशेष महत्व बताया।
विज्ञापन
ठगी का शिकार शिकायतकर्ता के मुताबिक ज्योतिषी के मायाजाल में फंसकर वह भी अपने तमाम आभूषण लेकर पूजा करवाने ज्योतिष केेंद्र पहुंची। ठग ज्योतिषी ने आभूषणों की विशेष पूजा रात को करने की बात कही। महिला के मुताबिक जब वह सुबह अपने आभूषण लेने के लिए ज्योतिष केंद्र पहुंची, तो ज्योतिष केंद्र में ताला लटका हुआ था। इसके चलते महिला ने वीरवार को पुलिस चौकी मैहतपुर में शिकायत दर्ज करवाकर ठग ज्योतिषी को जल्द पकड़ने की गुहार लगाई है।
विज्ञापन