{"_id":"5862a5f74f1c1bec14eecac2","slug":"car-looted-from-chintpurni","type":"story","status":"publish","title_hn":"चालक को नशीला पदार्थ पिलाकर लूट ली कार ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चालक को नशीला पदार्थ पिलाकर लूट ली कार
ब्यूरो, अमर उजाला, चिंतपूर्णी (ऊना)।
Updated Tue, 27 Dec 2016 11:03 PM IST
विज्ञापन
डेमाो िपपि
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चिंतपूर्णी बस स्टैंड स्थित कार पार्किंग से ड्राइवर को नशीला पदार्थ पिलाकर स्कार्पियो गाड़ी चुराने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि ड्राइवर के साथ सवारी के रूप में आए व्यक्ति ने लूट को अंजाम दिया है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक पार्किंग के निकट एक होटल में व्यक्ति ने कमरा किराए पर लिया। उसने अपना पहचान पत्र न देकर ड्राइवर का पहचान पत्र दे दिया। इस दौरान उक्त व्यक्ति ने गाड़ी चालक को अपना भाई बताया। रात 9 बजे के करीब वह ढाबे से दो कप चाय लेकर आया। चाय में कोई नशीला पदार्थ मिलाकर ड्राइवर को पिला दिया। बेहोश हुए ड्राइवर की जेब से मोबाइल, पर्स और चाबी निकालकर गाड़ी को लेकर रफूचक्कर हो गया। रात 11 बजे के करीब जब होटल मालिक चेकिंग के दौरान आया तो उसने ड्राइवर हरजीत सिंह निवासी लुधियाना के कमरे का दरवाजा खुला पाया। होटल मालिक को शक हुआ तो उसने ड्राइवर के मुंह पर पानी छिड़का। लेकिन, बेहोशी की हालत में पड़े ड्राइवर को सुध नहीं आई। उसे तुरंत चिंतपूर्णी के सिविल अस्पताल पहुंचाया गया। होश आने पर ड्राइवर ने जेब से गाड़ी की चाबी, मोबाइल और पर्स गायब पाया।
विज्ञापन
गाड़ी के मालिक गुरचरण सिंह ने बताया कि लुधियाना के एक परिचित व्यक्ति ने गाड़ी बुक करवाई थी। जालंधर पुलिस ने उक्त व्यक्ति को पकड़ कर लुधियाना पुलिस के हवाले कर दिया है। बताया जा रहा है कि उक्त स्कार्पियो जालंधर बाईपास के समीप से बुक कराई गई थी।
विज्ञापन
अस्पताल में तैनात डॉ. दिनेश शर्मा ने बताया कि ड्राइवर को नशीले पदार्थ से बेहोश किया गया था, जिसे उपचार के लिए यहां लाया गया था। वहीं, डीएसपी देहरा रेणु शर्मा ने बताया कि आरोपी ने खुद को होटल में चालक का भाई बताकर उसका पहचान पत्र जमा करवाया। पुलिस गंभीरता से मामले की छानबीन कर रही है।